logo

TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच CBI करेगी, निशिकांत ने किया ये ट्वीट

DUBEY4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में फंसी TMC सासंद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच CBI करेगी। इसकी जानकारी BJP सांसद निशिकांत दुबे ने अपने एक ट्वीट में दी है। बता दें कि पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला सबसे पहले निशिकांत दुबे ने ही संसद में उठाया था। इसकी जांच के लिए संसद की एथिक्स कमेटी को कहा गया था। एथिक्स कमेटी के समक्ष इस मामले में निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा की पेशी भी पिछले दिनों हो चुकी है। अब निशिकांत दुबे के ट्वीट से एक बार से सियासी गलियारों में ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में बहस तेज हो गयी है। CBI जांच के मामले में अब तक महुआ मोइत्रा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 


महुआ पर कड़ी कार्रवाई के संकेत 

इससे पहले खबर आयी थी कि पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में एथिक्स कमेटी 7 नवंबर को कोई फैसला सुना सकती है। संसदीय एथिक्स कमेटी में विचार हो रहा था कि मामले में आगे क्या-क्या कदम उठाये जा सकते हैं। एथिक्स कमेटी के एक अफसर ने गुप्त रूप से बताया है कि मोइत्रा पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। ये भी खबर आ रही मिली थी कि लोकसभा अध्यक्ष को मोइत्रा की ससंद सदस्यता खत्म करने की सिफारिश भी एथिक्स कमेटी की ओर से की जा सकती है। लेकिन अब CBI को मामला सुपुर्द करने से इस पूरे प्रकरण में नया ट्विस्ट  आ गया है। 

क्या है निशिकांत का आरोप 
गौरतलब है कि ‘कैश फोर क्वेरी’ मामले में BJP सांसद निशिकांत दुबे ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर बड़ा आरोप लगाया है।  कहा है कि मोइत्रा की संसदीय मेल आईडी को दुबई में 47 बार खोला गया। इतनी ही बार ईमेल आईडी यानी संसद पोर्टल से लोकसभा में सवाल भी पूछे गये। निशिकांत ने आगे कहा है कि अगर ये खबर सही है तो देश के सभी सांसदों को महुआ के खिलाफ गोलबंद हो जाना चाहिये। ससंदीय ईमेल के माध्यम से हीरानंदानी के लिए हीरनंदानी ने ही लोकसभा में सवाल पूछे। निशिकांत ने आगे कहा है कि क्या हम सांसद पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए सासंद बने हैं।